विकासनगर, जनवरी 9 -- तहसील क्षेत्र के कोफ्टी गांव निवासी रुचिका चौहान विश्व विद्यालय स्तर की राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। हरियाणा के रोहतक में इस माह के अंत में शुरु होने वाली राष्ट्रीय विश्व विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में वो उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीएवी देहरादून में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही रुचिका मुख्य तौर पर गेंदबाज हैं जिनका क्षेत्ररक्षण भी बेहतरीन है। उत्तराखंड टीम की कोच शिवानी चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी रुचिका राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...