रांची, जून 18 -- खूंटी, संवाददाता। लान्दुप पंचायत के रुगुदडीह गांव में केएस गंगा हॉस्पिटल के तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. अंजीव नयन कुमार एवं त्रिनेत्रा आई केयर के डॉ. गौरव श्रेष्ठ ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। मरीजों का रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर तथा आंखों की जांच की गई। गंभीर मरीजों को स्लाइन भी चढ़ाई गई। चिकित्सकों ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों का इलाज एवं ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया जाएगा। ग्रामीणों ने शिविर को लाभदायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...