फतेहपुर, अगस्त 27 -- फतेहपुर। सावन की विदाई की बेला में बरखारानी जमकर मेहरबान हुई। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूरा जिला पानी-पानी हो गया है। मंगलवार से गुरुवार तक ही सदर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश 29.0 मिमी रिकार्ड की गई। जून माह से अगस्त तक जिले में 437.1 मिमी बारिश के सापेक्ष अभी 387.0 मिमी ही बारिश हुई। हालांकि औसत बारिश से अभी कम है। बावजूद इसके शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अभी सितंबर का महीना बाकी है, ऐसे में बारिश का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। कई गांवों का मुख्य मार्ग से सम्पर्क ही टूट गया। कीचड़ और पानी भरे रास्तों से लोग आवागमन करने को मजबूर हो रहे हैं। शहर में जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से...