लखनऊ, फरवरी 23 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरे पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें साझा कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा। एक फोटो में टूटी हुई पानी की टंकी से तेज धार में पानी बहता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर सिंगापुर के प्रसिद्ध प्रतीक मेरलीयन (Merlion) की है, जो वहां की पहचान और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि मुख्यमंत्री जब 'माधुर्य-प्रवास' पर सिंगापुर जा रहे हैं तो वहां यह भी देख लें कि जलधारा कितनी सुंदर और व्यवस्थित हो सकती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासन में तो पानी की धारा सिर्फ फटी टंकियों या पाइपों से ही नि...