कानपुर, जून 21 -- कानपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार प्रगति कर रहा है। इसके बावजूद बीच-बीच ठहराव भी आ रहा है। उत्तर प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच प्रवेश करना था लेकिन अब इसके देर से आने की संभावना जताई जा रही है। मानसून बिहार में है और इसके 72 घंटे के अंदर आगे बढ़ने की संभावना है। इससे मानसून यूपी में दो-तीन दिन देरी से दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। जिस रफ्तार से आगे बढ़ा था उसकी गति कुछ धीमी हो गई है। फिलहाल यह बिहार में रुका हुआ है। अभी बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह वाया बिहार यूपी में दस्तक देगा। वैसे हल्के बादल विभिन्न मौसमी सिस्टमों के कारण प्रदेश में बन चुके हैं। यह भी पढ़ें- उग्र होने वाला है मॉनूसन, बिहार और बंगाल सहित 11 राज्यों म...