अमरोहा, जून 17 -- अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मैदान में चल रहे अंडर 13 हॉट वेदर क्रिकेट कप में बुधवार का मैच स्काइलाइन सुपर किंग्स और रुक्मिणी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। स्काईलाइन सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी अकादमी की टीम ने निर्धारित ओवर में 10 विकेट खोकर 308 रनों का लक्ष्य दिया। अब्दुल वहाब ने 125, नितीश पासी ने 67 और मोहम्मद फैज ने 40 रन की पारी खेली।स्काइलाइन की ओर से गेंदबाजी में स्वास्तिक, मोहम्मद जैन और बेरात सैनी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काईलाइन की पूरी टीम 85 रनों पर ही ढेर हो गई। आसिफ अली ने 18 और तेजस न 17 रन का योगदान दिया। रुक्मणी की ओर से आसिफ खान ने चार और अब्दुल वहाब ने दो विकेट लिए। अब्दुल की 125 की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ...