औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद का जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय ककोर स्थित सपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मुकुट पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुक्मिणी निषाद ने कहा कि वह गांव-गांव और गली-गली जाकर सर्व समाज की माताओं और बहनों को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए...