मुरादाबाद, मई 2 -- एमपीएस में खेली जा रहे लिटिल मास्टर कप नाइट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात एक मैच खेला गया। जिसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर सीएसएस एकेडमी को मात दी। टीम ने बड़ी आसानी से छह विकेट से जीत दर्ज की। सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग चुनी। टीम का यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। टीम पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना सकी। जिसमें शुएब खान ने 25 बॉल में 17 रन और हसन शेख ने 13 बॉल पर 9 रन की पारी खेली। यह भी पढ़ें- रोमांचक मुकाबले में संत पॉल ने बीएनटी को एक रन से हराया रुक्मणी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 3 विकेट ओर मोहम्मद उवेश और आतिफ खान ने 2-2 विकेट लिए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर ल...