अमरोहा, अप्रैल 17 -- अमरोहा। नायाब अब्बासी क्रिकेट अकादमी के मैदान में शुक्रवार को खेले गए टी 20 मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने 27 रनों से जीत दर्ज की। अमीर हमजा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान अदा किया। टॉस जीतकर रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अंकित दिवाकर ने 25 और हमजा तुर्क ने 16 रन बनाकर टीम को शुरुआती दौर में खड़ा किया, लेकिन मिडिल ऑर्डर में अलीम चौधरी के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई। इसके बाद अमीर हमजा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।आखिर में चौधरी शुएब ने 18 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 224 पहुंचा दिया। अब्बासी ड्रैगन की ओर से गेंदबाजी में मानव ने 2 विकेट हासिल क...