जहानाबाद, जनवरी 21 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखण्ड अंतर्गत बारा गांव निवासी आचार्य पंडित चन्द्र भूषण मिश्र की माता रुक्मणि देवी का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बुधवार को पंडित देवनारायण पुस्तकालय प्रागण बारा में पंडित प्रभाकर शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर शोकाकूल परिजनों को धैर्य एवं पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रुक्मणि देवी देवी बारा गांव एवं आस-पास के क्षेत्र की प्रतिष्ठित पंडिताईन थीं। वह महिलाओं के बीच में धर्म-परंपरा लोकाचार का मार्गदर्शन करती थीं और व्रत पर्व के लौकिक नियमों का अवलोकन कराती थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। इस शोक सभा में संजय मिश्र, अनिरुद्ध मिश्र, उदय मिश्र, मधेश्वर मिश्र, बबन द्विवेदी, मधुसूदन द्विवेदी, चंदन पाठक, ब्रजेश मिश्र, म...