प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता माघ मेला में इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को है और मौनी अमावस्या 18 जनवरी को। ऐसे में जो श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे वो यहां पर ठहरेंगे। भीड़ बढ़ेगी और उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में माघ मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की तो इसके निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को कमर कसने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने शिविरों में शौचालय, प्रकाश और जरूरी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। सभी कार्यों को समय से कराने के लिए कहा। स्वच्छता के काम कराएं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नैनी, झूंसी, फाफामऊ व शहरी क्षेत्र में 42 पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। रेलवे समन्वय बैठक हो चुकी है। डिप्टी सीएम ने फाफामऊ ...