लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- थाना फरधान क्षेत्र के रुकुंदीपुर बाजार से रविवार शाम एक बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुनीश उर्फ नरेंद्र निवासी ग्राम प्रतापपुर मजरा सनिगवा थाना नीमगांव जनपद खीरी किसी कार्य से रुकुंदीपुर बाजार गए हुए थे। बताया जाता है कि उन्होंने शराब ठेका के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...