रुकनपुर गांव में डीजे पर बारातियों में जमकर मारपीट, चार घायल
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के रुकनपुर गांव में डीजे पर नाचने के दौरान बारातियों में आपस में गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए। दूल्हे के चचेरे भाई की ओर से कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 26 अप्रैल को थाना सिखेड़ा क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव निवासी प्रवेश पुत्र सुनील की बारात खतौली थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में आई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर बारातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें बरातियों में आपस में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- शादी बन गई जंग का मैदान; खाने की प्लेटों को लेकर भिड़े बाराती, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे बारात में भगदड़ मच गई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.