नई दिल्ली, अगस्त 25 -- त्योहार का सीजन है और ऐसे में घरों में खास डिशेज बनाई और मेहमानों को खिलाई जाती हैं। दही भल्ले स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है और ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। घर पर दही भल्ले बनाओ तो अक्सर वह कड़े हो जाते हैं, जिन्हें खाने में मजा नहीं आता। वहीं बाजार वाले दही भल्ले एकदम सॉफ्ट और नरम बने रहते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। शेफ भरत ने दही भल्ले की आसान रेसिपी शेयर की है और साथ में उन्हें नरम बनाए रखने की जबरदस्त ट्रिक भी बताई है, जिससे आपको एकदम रसीले दही भल्ले खाने को मिलेंगे। तो चलिए आपको रेसिपी और ट्रिक फटाफट बता देते हैं।भल्ले बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स- धुली उड़द दाल - 250 ग्राम (लगभग 1¼ कप) धुली मूंग दाल - 50 ग्राम (¼ कप) नमक - 6 ग्राम (1 छोटा चम्मच) हींग - ½ ग्र...