सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में शुक्रवार को स्कूल रूआर के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में 5 से 18 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह उपस्थित थी। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा, डीएसई दीपक राम, डीएसडब्लू सुरज मुन्नी कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बीआरसी प्रतिनिधि एवं शिक्षाकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शत प्रतिश...