रांची, जून 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल में प्रवेश के लिए नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) के रविवार को फिर से आयोजन के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। राजधानी रांची के 21 सेंटरों पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर पुलिस महकमे को अलर्ट किया गया है। परीक्षा सेंटरों और इसके आसपास के स्थानों पर 500 अतिरिक्त फोर्स को तैनात करके हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसमें जिला पुलिस बल, आईआरबी, फ्लाइंग स्कॉर्ड, महिला बल समेत अन्य को शामिल किया गया है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी। रांची के एसएसपी राकेश रंजन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प...