रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। 21 जून को होने वाली री-नीट को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। पूर्व में हुई घटना के मद्देनजर इस बार री-नीट बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए झारखंड पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। सभी जिलों के डीसी, एसएसपी और एसपी को सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए जिला स्तरीय समन्वय समितियां मुस्तैद रहेंगी। री-नीट के लिए प्रश्न पत्रों को भारी सुरक्षा के बीच सेना के विमान से रांची पहुंचा दिया गया है। परीक्षा में धांधली रोकने के लिए कोचिंग सेंटरों से लेकर फोटोकॉपी की ...