जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल पर अभिभावकों ने शनिवार को री-एडमिशन शुल्क में बढ़ोतरी करने का आरोप लगाया। इसके खिलाफ स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि पर 10 प्रतिशत की लिमिट तय किए जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन नियमों की अनदेखी कर मनमाना शुल्क वसूल रहा है। अभिभावकों का कहना है कि सत्र 2026-27 के लिए री-एडमिशन के नाम पर उनपर भारी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। हाल ही में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी स्कूल बिना अनुमति शुल्क में भारी वृद्धि नहीं करेगा, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है।अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ी हुई फीस वापस नहीं ली गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। फिलहाल, स्कूल प्रबंधन ने इस मामले पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.