लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के अभिभावकों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों के बाद डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय द्वारा री-एडमिशन व अवैध शुल्क वसूली नहीं की जाएगी। डीसी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय द्वारा री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क की वसूली नहीं की जाएगी। यदि किसी विद्यालय द्वारा इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.