लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार। अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने उपायुक्त से जिले के निजी विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर की जा रही फीस वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों से अनावश्यक शुल्क लेकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षा सेवा का माध्यम है, न कि वसूली का जरिया। इस प्रकार की मनमानी फीस से आम अभिभावक परेशान हैं और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पर सख्ती से निगरानी रखी जाए और दोषी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो अभिभावक संघ निजी विद्यालयों के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...