लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार। जिला मुख्यालय के अभिभावकों ने निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अभिभावकों ने निर्णय लिया है कि आज सोमवार को वे इस मामले में उपायुक्त को एक आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका आरोप है कि हर साल री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। अभिभावकों ने प्रशासन से पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग आज करेंगे,ताकि सभी को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...