नई दिल्ली, जून 5 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच करवाने के लिए आगे आए हैं। बोर्ड की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक 4 जून 2026 तक पोस्ट-रिजल्ट शिकायत निवारण प्रक्रिया के तहत कुल 70,433 सफल आवेदन प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि CBSE के ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम हुई खामियों के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने प्राप्त अंकों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं और वे फिर से जांच की प्रक्रिया का सहारा ले रहे हैं।मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए हजारों आवेदन CBSE के अनुसार कुल प्राप्त आवेदनों में से 7,314 आवेदन मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए किए गए हैं। इस प्रक्रिया में छात्र यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी उत्तर पुस्तिका में दिए गए अंकों की गणना सही तरीके से की गई है...