बोकारो, जून 22 -- बोकारो वरीय संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के मेधावी छात्र आदित्य मिश्रा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में नया इतिहास रच दिया है। पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्युएशन) के बाद उनका कुल प्रतिशत 99.20 से बढ़कर 99.60 हो गया है, जिसके साथ ही वह विज्ञान संकाय में देश के संयुक्त नेशनल टॉपर बन गए हैं। अब उनका नाम कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर दर्ज हो गया है। मालूम हो कि 13 मई 2026 को घोषित परिणाम में आदित्य ने बायोलॉजी विषय के अंकों पर असंतोष जताते हुए सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया को चुनौती दी थी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। री-इवैल्युएशन के बाद बायोलॉजी में उनके अंक 96 से बढ़कर 99 हो गए, जिससे उनका कुल प्रतिशत बढ़कर 99.60 हो गया。

आदित्य के अन्य विषयों के अंक आदित्य ने इंग्...