चतरा, जनवरी 30 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। री-इमेजिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन। जिला प्रशासन चतरा, समाज कल्याण विभाग एवं उगम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त पहल से प्रतापपुर परियोजना अंतर्गत सेक्टर-1 में री-इमेजिन आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल प्रखंड से 30 आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से आयोजित करने में एलएस निधि धान जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यशाला का संचालन उगम एजुकेशन फाउंडेशन के दो प्रशिक्षित फैसिलिटेटर सुवर्णा पाल एवं शिमला कुमारी द्वारा किया जा रहा है। जो आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ विभिन्न गतिविधियों को पूरे जोश, उत्साह एवं सहभागिता के साथ संपन्न करवा रही हैं। इसके परिणामस्वरूप सभी सेविकाएं प्रशिक...