चतरा, फरवरी 17 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में आयोजित गिद्धौर एवं पत्थलगड्ढा के आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। यह प्रशिक्षण जिला समाज कल्याण विभाग एवं उगम एजुकेशन फाऊंडेशन के तत्वाधान में आयोजित हुई।प्रशिक्षण में "री-इमेजिन आंगनबाड़ी" कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाते हुए बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना है।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक विनीता सिंह व रागनी कुमारी ने बताया कि "री-इमेजिन आंगनबाड़ी" के तहत केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने तथा पोषण ट्रैकिंग को डिजिटल माध्यम से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.