प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। रीवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक महिला के तीन लाख कीमत के गहने चोरी हो गए हैं। सतना निवासी प्रीति अहिरवार ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह रीवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस से आनंद विहार से सतना की यात्रा कर रही थी। रास्ते में उसका ट्राली बैग चोरी हो गया। बैग में कान का झुमका, नथिया, मंगलसूत्र, 10 हजार रुपये समेत अन्य कीमती सामान था। सतना पहुंचने के बाद प्रीति ने ट्राली चोरी की शिकायत की। सतना जीआरपी ने प्रयागराज घटना स्थल बताकर केस ट्रांसफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.