झांसी, मई 25 -- झांसी। श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में रानीमहल से जिलाधिकारी कार्यालय तक तक मौन पदयात्रा निकालकर समाधिस्थ आर्यिका द्वय मां श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका मां उपशममति माताजी (साध्वियों) को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मध्यप्रदेश के रीवा में हुई एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों के आकस्मिक निधन के बाद संपूर्ण भारतवर्ष का जैन समाज और अहिंसा प्रेमी नागरिक गहरे सदमे और आक्रोश में है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. प्रमोद शिवहरे ने कहा कि अहिंसक जैन समाज के साधु संतों के साथ हुई इस अमानवीय घटना की हम घोर निंदा करते हैं और सरकार से हम दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी देने की मांग करते हैं। यह भी पढ़ें- दो जैन साध्वियों की हादसे में म...