प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। दिल्ली निवासी प्रियांशु तिवारी ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह रीवांचल एक्सप्रेस में आनंद विहार से प्रयागराज आ रहे थे। एक सीट पर उनकी मां सो गईं। ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो उनकी मां के बैग की चेन खुली थी। उसमें सोने का कड़ा व अंगूठी, हीरे की अंगूठी और 50 हजार नकदी किसी ने गायब कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...