नई दिल्ली, जनवरी 5 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में अपनी टीम के साथ रील बना रही युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। घटना शहर के सरकारी सिटी पार्क की है। युवती भागने लगी तो मनचलों ने पीछा किया। डायल 112 को फोनकर युवती ने जान बचाई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। नगर थाना इलाके की घटना है। जानकारी के मुताबिक मनियारी इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ सिटी पार्क में रविवार को रील बना रही थी। इस दौरान वहां पर दर्जनों लोग घूम रहे थे। मनचलों ने युवती पर गंदे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। किसी ने युवती का सपोर्ट नहीं किया। आखिरकार युवती ने पुलिस के डायल 112 पर कॉल कर इसकी शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित युवक को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई। वह कंपनी बाग रोड का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.