मिर्जापुर, जून 13 -- जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के नेगुरा बान सिंह गाँव में शनिवार की सुबह मकान के अंदर नित्य क्रिया में व्यस्त किशोरियों की रील बनाने तथा इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी को लेकर हंगामा मच गया। रील बनाने वाली महिला ने किशोरियों को बदनाम कर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी है।

घटनाक्रम गाँव निवासी रामजनक बिंद की पत्नी 40 वर्षीया सरिता देवी ने बताया कि पड़ोसी महिला रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। शनिवार की सुबह उसकी दोनों बेटियाँ मकान की चहार दीवारी के अंदर घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी बीच अपने दो मंजिला मकान की छत पर चढ़कर पड़ोसी बेटियों की रील बनाने लगी। मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगी। उसका हाथ पकड़ कर दांत से काट लिया। साथ ही बड़ी बेटी 15 वर्षीया पुष्पा देवी तथा 14 वर्षीया अनुपा कु...