प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अतरौरा मीरपुर गांव निवासी अनु पत्नी राजमान निषाद ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर सास, ससुर और ननदों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। उसके चचेरे नंदोई भी उसकी मदद करते हैं। महिला के अनुसार, वह कभी-कभी सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाकर अपलोड करती है। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उसकी तीन ननदों, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। घटना में महिला को काफी चोटें आई हैं। पीड़िता ने बुधवार दोपहर थाने में प्रार्थनापत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रव...