हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 2 -- यूपी के गोरखपुर में मिर्जापुर पीपा पुल के पास बुधवार को राप्ती नदी में नहाने गए रानीडिहा के रहने वाले चार किशोर डूब गए। उनका एक दोस्त बच गया। एसडीआरएफ की मदद से नदी में उनकी तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंच गए। किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैंट इलाके के रानीडिहा, शिव मंदिर टोला निवासी अमर उर्फ बीरू राजभर (15) पुत्र रामसमुझ, मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद (15) पुत्र सतीश, जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) पुत्र संतदेव पासवान, रानीडीहा निवासी अनिकेत यादव पुत्र घनश्याम यादव (13) और राजकरन (14) पुत्र करन राजभर बुधवार को साइकिल से एक साथ घर से निकले थे। पांचों मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने पहुंच...