रामपुर, अप्रैल 1 -- शाहबाद। रील बनाने के चक्कर में रामगंगा नदी में डूबे डी-फार्मा के छात्र का तीसरे दिन बुधवार सुबह शव बरामद हो गया। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने घटना स्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में शव उतराता देखा और प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। जैसे ही शव मिलने की खबर फैली, घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव मिलते ही घाट से लेकर मृतक के घर तक कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।गौरतलब है कि मोहल्ला खटपुर निवासी फिरोज के भाई इमरोज की शादी थी। सोमवार को फिरोज अपने दिल्ली से आए दोस्तों कमाल, सलमान और लाला के साथ रामगंगा नदी घूमने गया था। उसके साथ उसका ममेरा भाई मोईश उर्फ मोनू (19) पुत्र आले नबी भी था। घाट पर फोटो सेशन के बाद स...