संवाददाता, सितम्बर 19 -- कन्नौज से तिर्वा आ रहे चार युवकों की कार गुरुवार देर रात बेहरिन गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अरफात के मुताबिक, हादसे के समय कार में मोबाइल से रील बनाई जा रही थी। इसी दौरान कार बेकाबू हो गई। बजरिया सहखाना निवासी अमान खान (18) पुत्र उवैद चचेरे भाई अली खान (18) पुत्र आदिल खां और दोस्त शैफी (20) व अरफात (20) के साथ कार से तिर्वा की ओर आ रहे थे।रील बनाने के चक्कर में कार बेकाबू बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार शैफी चला रहा था। बेहरिन गांव के पास रील बनाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चारों युवक गंभी...