महाराजगंज, मई 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत वनग्राम अचलगढ़ में मंगलवार को रील बनाने का जुनून दो युवकों पर भारी पड़ गया। पुलिया के नीचे साइफन में तेंदुए को बैठा देख मोबाइल से रील बना रहे युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी में जुट गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। बीते 6 म‌ई को भी यहीं आबादी में जंगल के किनारे महिला समेत तीन लोगों को तेंदुए ने घायल किया था। इनमें अभी भी महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।घटना का विवरण वनग्राम अचलगढ़ गांव के कुछ युवक जंगल क्षेत्र में जलौनी लकड़ी चुनने गए थे। इसी दौरान गांव के पास बनी एक पुलिया के साइफन में तेज गर्मी व उमस से बचने के...