पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का शौक महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को महंगा पड़ा। वर्दी में रील बनाने के आरोप में एसपी स्वीटी सहरावत ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जिले तमाम पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया पर वर्दी वाले रील बनाकर डालने से परहेज की सख्त हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों द्वारा रील बनाकर डालने को लेकर एसओपी जारी किया था। जिसमें वर्दी में रील बनाने पर सख्त मनाही की गई थी। बिहार पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर को मॉनीटरिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष समेत राज्य के विभिन्न जिलों के पचास पुलिस कर्मियों का सोशल मीडिया पर डाला गया रील प्राप्त हुआ था। यह भी पढ़ें- वर्दी में रीलबाजी करने वाले 48 पुलिसकर्मी पर ...