रील बनाते समय बाइक टकराईं, चार युवक जख्मी
लखनऊ, जून 30 -- तिलक खेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइक पर सवार चार युवक रील बना रहे थे। कुछ ही दूरी पर अचानक सड़क पर एक बच्चा सामने से आ गया। बच्चे को बाइक के सामने सड़क पर देख दोनों चालक हड़बड़ा गए। रील बनाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक आपस में टकरा गई। दोनों बाइक के चालक समेत चार युवक जख्मी हो गए। उन्नाव औरास के ग्राम सरैया निवासी सगे भाई आनंद और अनीस बाइक से चलते हुए रील बना रहे थे। उनके बगल में ही चल रही दूसरी बाइक पर सवार सगे भाई विकास और विशाल भी रील बनाने में लगे थे। ग्रामीणों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक सवार चारों लोग रील बनाने में पूरी तरह से मशगूल थे। तभी अचानक सड़क पर सामने से एक बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के चक्कर में रील बनाते हुए दोनों चालक बाइक का संतुलन नहीं बना सके। इससे दोनों बाइक आपस में ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.