लखनऊ, मार्च 5 -- - कृष्णानगर में बर्थ-डे पार्टी के दौरान गोली चलने से कक्षा सात के छात्र की मौत का मामला - पुलिस सीसी फुटेज, काल डिटेल्स से जुटा रही साक्ष्य, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाईलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।कृष्णानगर में बर्थ-डे पार्टी में बिल्डर के घर में 12 वर्षीय छात्र उनैज खान की मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि गोली रील बताने समय चली थी। पुलिस ने इस दिशा में काफी हद तक साक्ष्य संकलन कर लिया है। अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने उसके नाबालिग दोस्त को बाल सुधार गृह भेज दिया।हाई प्रोफाइल मामले की विवेचना में पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। उधर मृत छात्र के परिवारीजनों ने उन पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभी तक पूरे प्रकरण में घोर लापरवाही बरतने वाले उसके पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है...