जबलपुर, अप्रैल 23 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में रील बनाते समय हुआ एक दर्दनाक हादसा दो जिंदगियां निगल गया, जबकि एक युवती अब भी लापता है। गुरुवार सुबह बरगी डैम की नहर के पास चार लड़कियां वीडियो बना रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे तेज बहाव वाले पानी में गिर गईं। इस हादसे में 20 साल की शीतल पटेल और उसकी 8 साल की रिश्तेदार सानिया की मौत हो गई, जबकि 18 साल की तनु पटेल की तलाश जारी है।नहर किनारे बना रहीं थीं रील, तभी. यह घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच सलीबाड़ा गांव में हुई, जो बरगी थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस के मुताबिक, चारों लड़कियां आपस में रिश्तेदार थीं और गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे नहर के किनारे खड़े होकर रील बना रही थीं, तभी फिसलकर पानी में गिर गईं। नहर में पानी का बहाव तेज हो...