कौशाम्बी, अगस्त 30 -- बहन को राखी बांधने आए युवक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। ईयरफोन लगाकर डीएफसी लाइन पर चलते हुए रील देखना युवक को महंगा पड़ गया। पीछे से आ रही मालगाड़ी हार्न बजाती रही, लेकिन युवक रील देखने में मस्त रहा। नतीजा मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कोखराज क्षेत्र के बम्हरौली निवासी कमलेश सरोज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटों में मझला बेटा शनि (20) मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे शनि गांव के समीप डीएफसी लाइन पर पहुंच गया। वह कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर चलते हुए रील देख रहा था। इसी दौरान पीछे से मालगाड़ी आ गई। चालक ने कई बार हार्न बजाया। युवक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन मालगाड़ी रफ्तार...