बुलंदशहर, जुलाई 1 -- मोबाइल पर रील देखने से मना करने से कुपित विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। पहासू के एक मोहल्ले में मोबाइल चलाने तथा रील देखने से मना करने पर पति से नाराज़ विवाहिता ने घर में रखी धान में डालने की दवा का सेवन कर लिया। हालात खराब होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सक ने उसको अलीगढ़ रैफर कर दिया। अलीगढ़ में उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। विवाहिता की शादी एक वर्ष पहले ही हुई बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...