नई दिल्ली, मार्च 17 -- पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में 16 मार्च को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। मोबाइल फोन में रील बनाने के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।युवक की मौत के बाद वायरल हुआ वीडियो पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय पवन कुमार अपने परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव में रहता था। पुलिस ने इस मामले में न्यू अशोक नगर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के पास से 10 कारतूस और एक पिस्तौल बरामद की है। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडि...