रील के चक्कर में ऐसा हो जाएगा, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को किया आगाह; वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी आई, जिसने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। दिल्ली में लैंड करने पर कई कैमरापर्सन सूर्यवंशी की फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए बेताब थे। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने उन्हें निराश नहीं किया और तुरंत फोटो खिंचवाईं और वीडियो बनाने से मना नहीं किया। हालांकि, सलामी बल्लेबाज ने पैपराजी को ठीक से चलने और किसी चीज से टकराने से बचने की सलाह दी। उन्होंने मजेदार अंदाज में पैपराजी को आगाह किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।रील के चक्कर में ऐसा हो जाएगा वीडियो में देखा जा सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.