संवाददाता, मई 31 -- प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में रायबरेली निवासी डॉक्टर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गंगा किनारे खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए। काफी तलाश और रेस्क्यू अभियान के बाद करीब चार घंटे में उनका शव बरामद किया गया। घटना के बाद गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज कुमार मौर्य के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मानिकपुर नगर पंचायत के शाहाबाद मोहल्ले के रहने वाले थे और वर्तमान में रायबरेली के गौरा बाजार सिविल लाइन क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का नाम एकता मौर्य है, जबकि उनके दो बेटे सम्राट और विराट हैं। मनोज लखनऊ में निजी क्लीनिक चलाने के साथ-साथ नीट परीक्षा की कोचिंग भी संचालि...