महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया की दुनिया में लाइक्स व व्यूज का रोमांच अब एक इन्फ्लूएंसर युवती के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो फॉलोअरों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद अब युवती अपने बाइक स्टंट के वीडियो के चलते पुलिस की रडार पर आ गई है। पुलिस उसकी बाइक की तलाश कर रही है।कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो अपलोड की है। उसके फालोवर्स की संख्या में हजारों में हैं। अपलोड वीडियो में से कुछ में वह कभी हाथ छोड़कर बाइक दौड़ाती दिख रही है तो कभी खतरनाक करतब करती नजर आती है। इन्फ्लूएंसर की शिकायत पर कार्रवाई के बाद वह अपने स्टंट बाइक रील के चलते सुर्खियों में आ गई है। कोतवाली पुलिस स्टंट वीडियो का संज्ञान में लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।...