नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। बिहार के खगरिया में चलती बाइक पर रील बनाने के दौरा एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वही हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। मृत किशोर की परबत्ता गांव निवासी पिंटू कुमार का 17 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार बताया जा रहा है। वहीं घायल युवक स्थानीय तेमथा राका गांव निवासी 18 वर्षीय आदित्य कुमार है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी फोरलेन स्थित लगार बहियार के पास बुधवार की है। इस हादसे में घायल युवक का प्राथमिक उपचार प्राइवेट क्लिनिक में किया जा रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी इंदिरानगर रुपौली गांव निवासी गोलू कुमार ने बताया कि फोरलेन पर कुछ युवक दो समानांन्तर बाइक से खतरनाक स्टंट कर रील बना रहे थे। इसी दौरान स्टंट कर रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक के टकराते ही र...