नई दिल्ली, मार्च 28 -- बिहार के भागलपुर में एक तीन युवकों ने रील्स बनाने के चक्कर में एक बुजुर्ग के बाइक से ऐसा धक्का मारा कि उनकी मौत हो गई। दो युवक फरार हो गए जबकि एक की हालत गंभीर है। परबत्ता थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पर डुमरिया बुजुर्ग गांव के समीप स्थित ओवरब्रिज के पास रील्स बनाने के चक्कर में बाइक सवार युवक ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग पशुपालक को जोरदार टक्कर मार दी। बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण तेज रफ्तार बाइक भी डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मरते-मरते बचा। मृत पशुपालक की पहचान खीराडीह गांव निवासी स्व. एतवारी यादव के पुत्र कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई। घायल बाइक चालक पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव निवासी त्रिभुवन यादव का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.