मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। बड़ादाउद हाईस्कूल के समीप एसएच 74 पर गुरुवार को रील्स बनाने में बाइक सवार युवक ट्रक से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। नाक और कान से ब्लड निकल रहा था। ट्रक से टकराने के बाद युवक कुछ दूर तक बाइक सहित घसीटता चला गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल देवरिया थाने के देवरिया नहर निवासी मुकेश खलीफा के पुत्र राजा खलीफा (22) को पारू सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अनीश अंजुम ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवरिया से पारू की ओर से आ रहे ट्रक के पीछे-पीछे राजा रील्स बना रहा था। इस बीच अचानक वह ट्रक के करीब पहुंच गया, जब तक कुछ समझ पाता, बाइक...