मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन और कपरपुरा स्टेशन के बीच बारमदपुर के पास किशोरों ने मंगलवार को गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदेभारत पर पथराव कर दिया। इसमें ट्रेन के तीन कोच सी-7, सी-4 व ई-1 की तीन खिड़कियों के शीशे टूट गए। संयोग रहा कि खिड़की की सीट पर बैठे किसी यात्री को चोट नहीं लगी। सभी यात्री सुरक्षित रहे। खिड़की के क्षतिग्रस्त शीशे को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दुरुस्त किया गया। इस घटना के संज्ञान में आने के साथ ही आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन किशोरों को कांटी के बारमदपुर स्थित रेलवे लाइन पर रील्स बनाते पकड़ा। फिर ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज से भी इनका सत्यापन कराया गया। फिलहाल मामले में आरपीएफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। तीनों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच के है...