अलीगढ़, मार्च 25 -- (अंतरराष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की बड़ी आबादी 'आधी नींद' के साथ जिंदगी गुजार रही है। देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर समय बिताने की आदत, बढ़ता मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या ने लोगों की नींद छीन ली है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में करीब 20 प्रतिशत लोग अनिद्रा (इंसोम्निया) से जूझ रहे हैं, जबकि लगभग 30 प्रतिशत लोग जरूरत से काफी कम नींद ले पा रहे हैं। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। खासतौर पर मिर्गी (एपिलेप्सी) के मरीजों में बार-बार दौरे पड़ने के मामलों में तेजी देखी जा रही है।बदलती जीवनशैली अब लोगों की नींद पर भारी पड़ने लगी है। पहले जहां लोग रात 9-10 बजे तक सो जाते थे, वहीं अब देर रात तक मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया पर समय ब...